देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या -सिल्वर सिटी मॉल के बाहर बरसी गोलियां

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी के सिटी सेंटर स्थित सिल्वर सिटी मॉल के बाहर शुक्रवार सुबह हुई सनसनीखेज हत्या ने पुलिस और आमजन को झकझोर दिया है। जिम से बाहर निकलते समय 45 वर्षीय विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में अब इस हत्याकांड के तार गैंगवार और पुराने आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।


जिम से निकलते ही बरसी गोलियां, मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जिम पहुंचा था। करीब 10:30 बजे जैसे ही वह जिम से नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


50 से अधिक मुकदमे, कई हत्या मामलों में नाम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विक्रम शर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं, जिनमें 30 से ज्यादा हत्या से जुड़े मामले शामिल हैं। मूल रूप से काशीपुर निवासी विक्रम शर्मा वर्तमान में देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में रह रहा था।


झारखंड के आपराधिक गिरोहों से जुड़े तार
प्रारंभिक जांच में विक्रम शर्मा के झारखंड के जमशेदपुर क्षेत्र के आपराधिक गिरोहों से संबंध सामने आने की आशंका है। वर्ष 2007–08 के दौरान साकची, बिष्टुपुर और बर्मामाइंस क्षेत्रों में व्यापारियों और ठेकेदारों पर फायरिंग व हत्या की घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है। हालांकि, कई मामलों में पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में उसे अदालत से राहत मिली थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


खतरे का था अंदेशा, फिर भी नहीं बच पाया
सूत्रों का दावा है कि विक्रम शर्मा को अपनी जान का खतरा था और वह हथियार लेकर जिम पहुंचा था, लेकिन हमलावरों ने उसे संभलने तक का मौका नहीं दिया। पुलिस इस वारदात को संभावित गैंगवार का परिणाम मानकर जांच कर रही है।


थ्री पी’ मैनेजमेंट और गैंग नेटवर्क की चर्चा
अपराध जगत में विक्रम शर्मा को ‘थ्री पी’—पुलिस, पॉलिटिशियन और प्रेस—को मैनेज करने में माहिर माना जाता था। बताया जाता है कि झारखंड में तैनाती के दौरान कई पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों से उसके संपर्क रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


विक्रम शर्मा मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट धारक भी बताया जाता है और कथित तौर पर युवाओं को प्रशिक्षण देकर अपना नेटवर्क मजबूत करता था।


पुलिस जांच तेज, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
पुलिस ने मॉल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। शहरभर में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह हत्या आपराधिक रंजिश या गैंगवार का परिणाम हो सकती है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119