बिग ब्रेकिंग : चंपावत में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या -मानसिक रूप से बीमार आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार को जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर खर्क सनिया गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान अंबादत्त खर्कवाल (80 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोपहर के समय पड़ोसी सुभाष खर्कवाल (40 वर्ष), जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है, के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


कहासुनी के दौरान आरोपी सुभाष खर्कवाल ने धारदार हथियार से अंबादत्त खर्कवाल के गले पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119