गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बस खाई में गिरी -07 की मौत, 28 घायल

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। उत्तराखंड चार धाम यात्रा रूट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। गंगोत्री धाम से वापस आ रही गुजरात के तीर्थ यात्रियों से भरी बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रसत हो गई। यात्रियों से भरी बस गंगनानी के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी।  हादसे में सात यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 28 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके लिए रवाना हुई।  घायलों  को रेस्क्यू कर नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया। टीम ने कड़ी मेहनत से मोर्चा संभालते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला। टीम द्वारा करीब 27 यात्रियों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार


वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अभिषेक रूहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी भी मौके लिए रवाना हुए  और घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बस में एक घायल यात्री फंसा हुआ है, उसे निकाला जा रहा है। हादसे  के वक्त बस में कुल 35 यात्री सवार थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119