पिकअप वाहन तीन लाख का गांजा बरामद -दो तस्कर पकड़े
अल्मोड़ा। जनपद पुलिस की थाना सल्ट टीम ने पिकप से गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्करों को पकड़ा है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
रविवार को थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कूपी रोड तिराहे से 500 मीटर आगे पिकप संख्या यूके19-सीए-1302 में सवार भंवर पाल (18 वर्ष) पुत्र ओमवीर सिंह और शाहिद अली (19 वर्ष) पुत्र रियासत अली दोनों निवासी रामनगर नैनीताल के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 11.995 किलोग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया।
आरोपी गांजे को रामनगर की ओर ले जा रहे थे। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी की जा रही हैं, प्रकाश में आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बरामद गांजे की कीमत करीब 03 लाख रुपये आंकी गई है। यहाँ सल्ट पुलिस टीम में एसआई मदन मोहन जोशी, एएसआई लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, कपिल कुमार, चन्द्रपाल सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार