दो दिन से ठप गैस बुकिंग सिस्टम, नंबर नहीं लगने से उपभोक्ताओं में आक्रोश

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। क्षेत्र में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए एजेंसियों को जारी किया गया टेलीफोन नंबर पिछले दो दिनों से नहीं लग रहा है। इसके चलते उपभोक्ता गैस बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जारी नंबर पर लगातार कॉल करने के बावजूद फोन कनेक्ट नहीं हो रहा है। कई बार प्रयास करने पर भी या तो कॉल नहीं लगती या लाइन व्यस्त बताई जाती है। इससे लोगों को गैस बुकिंग कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार और गैस कंपनियां यह दावा कर रही हैं कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन दूसरी ओर बुकिंग व्यवस्था ही ठप पड़ी हुई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को यह समझ नहीं आ रहा कि जब बुकिंग ही नहीं हो पा रही है तो समय पर गैस सिलेंडर कैसे मिलेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को इस समस्या का सबसे अधिक सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके पास गैस बुकिंग के लिए यही एक प्रमुख माध्यम है, लेकिन नंबर बंद होने से वे असमंजस की स्थिति में हैं।

वहीं इस संबंध में जब पूर्ति अधिकारी मोहित कठायत से बात की गई तो उनका कहना था कि बुकिंग के संबंध में संबद्ध अधिकारी और संबंधित कारपोरेशन के अधिकारी जिम्मेदार हैं। यदि बुकिंग करने के बाद किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो इस संबंध में जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की मदद के लिए तैयार हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देशित कर बुकिंग नंबर में आई तकनीकी समस्या को जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही वैकल्पिक बुकिंग व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119