मसूरी और रुद्रपुर में कूड़े से बनने लगी है बिजली-पर्यावरण प्रदूषण की चुनौती से मिलेगी निजात

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के दो शहरों में कूड़े से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की पहल पर इन निकायो ने यह कदम उठाया है। इससे इन शहरों में पर्यावरण प्रदूषण की चुनौती से लोगों को राहत मिल सकेगी। दरअसल, शहरों में कूड़ा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है। शहरों में जनसंख्या बढ़ने के साथ ही कूड़ा उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से निकायो के सामने साफ-सफाई से लेकर पर्यावरण प्रदूषण की चुनौती आ रही है, लेकिन कूड़े से बिजली का उत्पादन होने से भविष्य में लोगों के सामने प्रदूषण की चुनौती काफी हद तक कम हो सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पिछले दिनों अफसरों को इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए विकास योजनाएं बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रुद्रपुर नगर निगम और मसूरी नगर पालिका ने वेस्ट टू एनर्जी पॉलिसी के तहत कूड़े के ढेर से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में साइबर ठगों का तांडव -दो लोगों के खातों से उड़ाए 3.65 लाख रुपये

रुद्रपुर नगर निगम में 40 वार्ड हैं, जिनमें प्रतिदिन118 मीट्रिक टन कूड़ा पैदा होता है। पहले बड़ी संख्या में कूड़ा डम्पिंग साइट पर बिना निस्तारण के ही लंबे समय तक पड़ा रहता था। लेकिन वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के काम करने के बाद यह समस्या दूर हो गई है। इस प्लांट की क्षमता 50 टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण की है। इस प्लांट से प्रतिदिन छह किलोवॉट बिजली के साथ ही कल्याणी नाम से जैविक खाद भी तैयार की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

मसूरी नगर पालिका ने भी इसी साल मई से वेस्ट टू एनर्जी प्लांट से उत्पादन शुरू कर दिया है। पीपीपी मोड के इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन आठ टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण की है। इस कूड़े से बायो गैस पैदा करने के साथ ही जैविक खाद का भी उत्पादन किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

सरकार पहले दिन से ही इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाने पर जोर दे रही है। ग्रीन इकोनॉमी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में निकायों में कूड़े से बिजली पैदा की जा रही है। इसके लिए वेस्ट टू एनर्जी पॉलिसी भी तैयार की गई है। राज्य सरकार उत्तराखंड के पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं    -पुष्कर सिंह धामी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119