नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म -अश्लील वीडियो वायरल कर बनाया शिकार

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर क्षेत्र में एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व उसकी बहन एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान गांव गोरू निवासी दीप सिंह उस पर नजर रखने लगा और उसे परेशान करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


आरोप है कि दीप सिंह ने युवती को नौकरी लगवाने का झांसा देकर साक्षात्कार के बहाने हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में बुलाया। जहां उसने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वीडियो के जरिए आरोपी युवती को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। बाद में आरोपी ने उन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119