नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप -एक युवक पर मुकदमा दर्ज
खटीमा। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मझोला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 16 मार्च को घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारी में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने उसकी पुत्री को ग्राम सड़ा, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत (यूपी) निवासी देव शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा के साथ मझोला क्षेत्र में देखा था। इस आधार पर परिजनों को संदेह है कि आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज