बड़ी खबर: धामी कैबिनेट का विस्तार -पांच इन नए मंत्रियों ने ली शपथ

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। धामी सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार के तहत शुक्रवार को लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नवरात्र के दूसरे दिन हुए इस समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने पांच नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास ने शपथ ली। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर कार्यक्रम को खास बनाया। इसके अलावा मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ली।


कैबिनेट में लंबे समय से खाली चल रहे पांच पदों को इस विस्तार के जरिए भरा गया है। नए मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के कार्यों के प्रदर्शन को आधार बनाया गया है। साथ ही, क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


गौरतलब है कि प्रदेश में काफी समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। सरकार और संगठन के बीच कई दौर की बातचीत और रणनीतिक मंथन के बाद आखिरकार नवरात्र के शुभ अवसर पर इस विस्तार को अंतिम रूप दिया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119