तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर छात्रा की मौत
देहरादून। आईएसबीटी के समीप तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गई। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि 21 वर्षीय प्रिंयका अंकुश खरात पुत्री अंकुश पांडुरंग खरात निवासी घुलेवाडी आटपाडी खरसुंडी जिला सांगली महाराष्ट्र, क्लेमेनटाउन स्थित एक निजी कॉलेज की छात्रा थी। शुक्रवार शाम वो कॉलेज से अपने पीजी हॉस्टल लौट रही थी। माजरा स्थित एक स्वीट शॉप के समीप सड़क पार करते हुए आईएसबीटी की ओर से आ रही एक निजी कंपनी की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देररात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाल ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल बस को कब्जे में लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी