बरेली रोड धान मिल से बाजार को निकली युवती लापता -10 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवती के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के घर से बाजार जाने के लिए निकलने के बाद वापस नहीं लौटने से परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिवार ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, धानमिल वार्ड संख्या-57, बरेली रोड तल्ली निवासी नत्थो देवी पत्नी हरीश चंद्र शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री भावना शर्मा (22 वर्ष) बीती 26 मई को सुबह करीब 11 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने युवती की तलाश के लिए रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार के अनुसार, भावना का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
परिजनों ने बताया कि युवती के लापता होने की सूचना उसी दिन रात करीब 10 बजे नवीन मंडी चौकी पुलिस को दे दी गई थी। बावजूद इसके, कई दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने पुलिस से बेटी की जल्द से जल्द तलाश कर सकुशल घर लौटाने की मांग की है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि