उत्तराखंड…1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे —नैनीताल पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने 618 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे जिले में अब तक की सबसे बड़ी स्मैक बरामदगी माना जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि-ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान तथा एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 4 जून को काठगोदाम क्षेत्र में पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन भवन के निकट चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 618 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा राजस्थान नंबर की हुंडई ऑरा कार (आरजे-05 सीसी-8027) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी 27 वर्षीय गजब सिंह पुत्र गंगो सिंह तथा 37 वर्षीय सीताराम पुत्र गंगो सिंह के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। गजब सिंह के पास से 311 ग्राम और सीताराम के पास से 307 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में सीताराम ने बताया कि वह टैक्सी चालक है और उसका ससुराल मुक्तेश्वर के जाड़ापानी क्षेत्र में है। दोनों भाई राजस्थान से टैक्सी लेकर हल्द्वानी पहुंचे थे और काठगोदाम रेलवे स्टेशन के आसपास किसी व्यक्ति को स्मैक की खेप सौंपने की योजना थी, जिसके बाद उन्हें मुक्तेश्वर जाना था। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी गजब सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ राजस्थान में आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सीताराम के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 31 मामलों में 35 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 2 किलो 181 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 6.54 करोड़ रुपये से अधिक है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने इस उल्लेखनीय सफलता पर पूरी पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग…पत्नी पर टूटा हैवानियत का कहर : डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति फरार
दिल्ली से दबोचा गया कोबरा गैंग का कोकीन किंग -हाई-प्रोफाइल पार्टियों और छात्रों तक फैला था नेटवर्क