उत्तराखंड : हापुड़ में पेड़ से लटका मिला बागेश्वर के युवक का शव -जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर/हापुड़। बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र निवासी एक युवक का शव उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में पेड़ से लटका मिलने से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय दिनेश चंद्र पांडेय पुत्र निवासी ग्राम सिमकुना, कांडा के रूप में हुई है। वह हापुड़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के समीप एक खेत में पेड़ से युवक का शव लटका होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मां-बेटे की ‘नशे की दुकान’ पर पुलिस का छापा -17 लाख की स्मैक के साथ दोनों गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मृतक के पास से पर्स, मोबाइल फोन और एक बैग बरामद हुआ। बैग में कपड़े, चादर, सैंडल सहित अन्य सामान रखा हुआ था। तलाशी के दौरान कुछ चिकित्सीय पर्चे और दवाइयां भी मिलीं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...क्रूज जॉब के नाम पर करोड़ों के सपने, 52 लाख डकारे -विदेश भेजकर छात्रों को मलेशिया-यूएई में छोड़ा बेसहारा

बरामद चिकित्सीय दस्तावेजों में मृतक के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार का उल्लेख होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रेमी-प्रेमिका बने गांजा तस्कर! सल्ट पुलिस ने 11 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दबोचा

उधर, दिनेश चंद्र पांडेय के निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव सिमकुना में मातम छा गया। वह अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार दिनेश परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर भावनात्मक आघात के साथ-साथ आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119