uttarakhand-करंट की चपेट में पिता को बचाने दौड़ी 12 वर्षीय बेटी, दोनों की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय व्यक्ति को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली के करंट की चपेट में आ गई। हादसे में पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गई।

घटना वनभूलपुरा की लाइन नंबर 16, लाल मस्जिद के पास सोमवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय नदीम कार के गैराज में काम करते थे। सोमवार रात वह घर की छत पर एसी में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने पहुंचे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttaeakhand-खीरगंगा नदी में बहने की आशंका -55 वर्षीय ग्रामीण लापता

नदीम की चीख सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। पिता को करंट से जूझता देख उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिस्बा उन्हें बचाने के लिए दौड़ी। बताया जा रहा है कि पिता को हाथ लगाते ही अलिस्बा भी बिजली की चपेट में आ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर 1.13 लाख की साइबर ठगी -मुखानी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हादसे के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पिता-पुत्री दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। वनभूलपुरा कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में साइबर अपराध, नशे और यातायात सुरक्षा पर जागरूकता सत्र

प्रारंभिक जानकारी में पास स्थित खुले बिजली के पोल से करंट फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और करंट का वास्तविक स्रोत क्या था, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119