मुंबई एयरपोर्ट पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त -स्टाफ की मिलीभगत से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

मुंबई। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़े अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में 6.859 किलोग्राम 24 कैरेट सोना, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10.75 करोड़ रुपये बताई गई है, बरामद किया गया। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री और एक एयरपोर्ट कर्मचारी शामिल हैं।

मोम में छिपाकर सोना निकाल रहा था एयरपोर्ट कर्मचारी

डीआरआई ने 29 अगस्त को ‘ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक’ के तहत कार्रवाई की। जांच के दौरान एयरपोर्ट के एक कर्मचारी को उस समय पकड़ा गया, जब वह सोने की धूल से भरे सात कैप्सूल मोम के रूप में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

पूछताछ में कर्मचारी ने कथित तौर पर खुलासा किया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले ट्रांजिट यात्री एयरपोर्ट के अंदर उसे सोना सौंपते थे। इसके बाद वह सुरक्षा जांच से बचाकर सोने को एयरपोर्ट से बाहर निकालता था।

16 कैप्सूल में मिला 6.859 किलो सोना

एयरपोर्ट कर्मचारी से मिली जानकारी के आधार पर डीआरआई ने गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तलाशी के दौरान कुल 16 कैप्सूल बरामद किए गए, जिनमें 6.859 किलोग्राम 24 कैरेट सोने की धूल मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

डीआरआई ने कस्टम अधिनियम, 1962 के तहत सोना जब्त कर लिया है। मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

एयरपोर्ट के अंदरूनी नेटवर्क ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

सोना तस्करी के इस मामले में एयरपोर्ट के अंदर काम करने वाले कर्मचारी की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि तस्करी करने वाले गिरोह ने कथित तौर पर अंदरूनी कर्मचारी की मदद से सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देने की कोशिश की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मुंह में छिपाकर लाया 82 ग्राम सोना

इसी बीच बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सोना तस्करी का अनोखा मामला सामने आया। दुबई से लौटे एक भारतीय यात्री ने सुरक्षा जांच से बचने के लिए मुंह के अंदर सोने के दो कैप्सूल छिपा रखे थे।

टर्मिनल-1 पर सुरक्षा जांच के दौरान यात्री की संदिग्ध गतिविधियों और जवाबों से सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ। गहन जांच में उसके मुंह से 82 ग्राम सोना बरामद किया गया। यात्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119