uttarakhand-दहेज हत्या के मामले में विवाहिता का पति गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी आत्महत्या के मामले में कौसानी पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को मृतका के पिता ने कोतवाली कौसानी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का विवाह अमित सिंह सजवाण पुत्र लाल सिंह सजवाण, निवासी भोजगण लौबाज, कौसानी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर कोतवाली कौसानी में प्राथमिकी संख्या 04/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2)/85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय लाल साह को सौंपी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। विवेचना के दौरान मृतका के पति अमित सिंह सजवाण के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सोमवार को कौसानी पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना आगे जारी रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119