uttarakhand-राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर -जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य और जवाहर नगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई है। अमित कुमार अनुसूचित जाति से हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

तहरीर के मुताबिक, आठ अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस का राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अमित कुमार ने मैदान का निरीक्षण किया। उनका आरोप है कि वहां कूड़ा-कचरा, खाली बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री पड़ी हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

अमित कुमार के अनुसार, इसके बाद 11 अगस्त को रामलीला मैदान में साफ-सफाई कराई गई और धार्मिक अनुष्ठान भी कराया गया। आरोप है कि राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस साफ-सफाई के कार्य को जातिगत रूप देते हुए इसे छुआछूत और आपराधिक कृत्य के रूप में प्रस्तुत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

अमित कुमार ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयान से उनकी जातिगत भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119