जागेश्वर धाम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने टेका माथा -मुख्य पुजारी महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने कराई विशेष पूजा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह अपने धार्मिक प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जागेश्वर के समक्ष प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। राज्यपाल के आगमन पर धाम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इससे पूर्व राज्यपाल ने तथा में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जागेश्वर धाम में मुख्य पुजारी महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज के नेतृत्व में पंडित लक्ष्मी दत्त भट्ट, आचार्य ललित भट्ट, आचार्य तारा भट्ट, आचार्य निर्मल भट्ट, आचार्य हंशादत्त भट्ट सहित अन्य आचार्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ राज्यपाल की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

राज्यपाल ने जागेश्वर धाम की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए इसे उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और क्षेत्र के महत्व पर चर्चा की।

पूजा-अर्चना के उपरांत राज्यपाल ने जागेश्वर धाम में ही रात्रि विश्राम किया। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में विशेष उत्सुकता देखने को मिली।

राज्यपाल का यह दौरा जागेश्वर धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119