ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बने गोपाल सिंह अधिकारी
हल्द्वानी। जिला ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए हल्द्वानी ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी को सर्वसम्मति से संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। मंगलवार को पीलीकोठी स्थित बैंक्वेट हॉल में हुई बैठक में जिले के सभी ब्लॉकों से आए प्रधानों को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी गई।
कोटाबाग के सुरेंद्र सिंह बोरा, भीमताल के जितेंद्र सिंह चनौलिया, हल्द्वानी के बच्ची सिंह बिष्ट और रामनगर के नवीन सती को जिला उपाध्यक्ष, रामगढ़ के नन्दन सिंह, धारी की निर्मला पंवार, भीमताल के पंकज उप्रेती, कोटाबाग की गंगा बिष्ट, ओखलकांडा के मदन परगांई और विपिन सनवाल को सचिव तथा भीमताल की मीनाक्षी टम्टा, रामगढ़ के प्रदीप बिष्ट को संगठन मंत्री बनाया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल अधिकारी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सभी प्रधानों को एकजुट होकर गांवों के हित में कार्य करना चाहिए ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
इस दौरान ओखलकांडा ब्लॉक संगठन अध्यक्ष मदन परगांई, विपिन चंद्र सनवाल, पुष्पा जोशी, रुकमणी देवी, सीमा पाठक, हेम पलड़िया, कुंदन बोरा, महेंद्र पाल, चित्रा बिष्ट, तारेश बिष्ट, नरेश बजवाल, कमल बेलवाल, मनीष कुल्याल, कुनाल गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह बोहरा, पंकज उप्रेती, जितेंद्र सिंह, मनोज चनौतिया, भीम सिंह बिष्ट, शेखर चंद्र भट्ट, सोनिया प्रीत, गीता डोगरा, प्रदीप डोगरा, मनीष भट्ट, बची सिंह बिष्ट, त्रिवेणी गयाल, किशन सिंह दरम्वाल, दिनेश चंद्र जोशी, कपिल सिंह देवका आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत