देश में सस्ता होगा गोल्ड, केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को जल्द राहत मिलेगी। सूत्रों के अनुसार देश में सोने के आभूषणों की कीमतों में कमी आने वाली है। इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने अहम कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात से भारी मात्रा में सोना इंपोर्ट करने की अनुमति दे दी है। अब फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत रियायती शुल्क पर दुबई से गोल्ड आयात होगा। सरकार ने आरबीआई की ओर से अधिकृत ज्वैलर्स बैंकों को यूएसई से गोल्ड इंपोर्ट करने की मंजूरी दी है।
भारत में 2023-24 में 140 टन सोना इंपोर्ट करने के लिए एक फीसदी शुल्क लाभ देने का फैसला लिया है। इस संबंध में बीते दिनों रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि ट्रैरिफ रेट कोटा का लाभ उठाने के लिए पात्रता मानदंड निधार्रित किए हैं।
व्यापार समझौते के तहत यूएई ने टैरिफ रेट कोटा के बदले भारत को गोल्ड ज्वैलरी के एक्सपोर्ट में तत्काल जीरो ड्यूटी मार्केट एक्सेस देना का ऑफर किया है, जोकि पहले इंपोर्ट ड्यूटी 5 प्रतिशत थी। 2022-23 में 110 टन और साल 2023-24 में 140 टन सोना का आयात तय है। सोने के इंपोर्ट को धीरे-धीरे बढ़ाकर अगले 5 साल में 200 टन किया जाएगा। ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि अब इंडियन इंपोर्टर 15 फीसदी के बजाए 14 फीसदी टैक्स देकर यूएई से सोना का आयात कर सकते हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न