कचरा बीनने वाली महिला का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म
रलायता के जंगलों में कूड़ा बीनने वाली राजस्थान के कोटा में 26 वर्षीय एक महिला का बुधवार को दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया, जहां दोपहर में एक राहगीर ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, दोनों नाबालिग हैं और क्रमश: नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले झालावाड़ महिला पुलिस थाने में उनके खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था तथा महिला की मेडिकल जांच कराई थी। पुलिस उपाधीक्षक मुकुल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली महिला झालावाड़ शहर में अपने बच्चों के साथ एक अस्थायी झोपड़ी में रहती थी।
मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि युवक महिला को रलायता के जंगलों में ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक सड़क से गुजर रहे एक स्थानीय व्यक्ति ने महिला को देखा और उसे झालावाड़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। करीब एक घंटे बाद महिला को होश आया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न