महंगाई पर अंकुश लगाने में सरकार हुई नाकाम-कर्नाटक-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-आज एक बयान में कांंग्रेस के जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम सिद्व हुई है।जहां पूर्व से ही जनता पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस,खाद्यान्न के बढ़ते मूल्यों से परेशान है ऐसे में आज विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल रिचार्जों,टीवी चैनल्स की कीमतों में अभूतपूर्व मूल्य बढ़ोत्तरी के साथ ही कामर्शियल गैस सिलेन्डर की कीमत में एक सौ रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है।माचिस जैसी वस्तु के मूल्य में तक आज बढ़ोत्तरी कर दी गयी है जिससे स्पष्ट होता है कि महंगाई को रोकने में सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है।
कभी खाद्य तेल के मूल्य बेतहाशा बढ़ जा रहे हैं तो कभी दैनिक उपभोग की सब्जियों जैसे प्याज,टमाटर के दाम तक लोगों को रूला रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज महंगाई के कारण मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग का बेहद बुरा हाल है।अच्छे दिनों का सपना जनता को दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई भी जतन नहीं कर रही है।उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह वस्तुओं के दाम बढ़ते रहे तो मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के सामने अपने परिवार का भरण पोषण तक करना मुश्किल हो जाएगा।उन्होंने कहा कि डिजिटल इण्डिया को बढ़ावा देने में मोबाईल रिचार्ज के काफी हद तक बढ़ चुके मूल्य हानिकारक साबित हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि सरकार को मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग के बारे में बेहद गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा महंगाई पर अंकुश लगाकर जनता को राहत देनी चाहिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार