हरीश रावत के खूंट आगमन को लेकर कांंग्रेसजनों ने की तैयारी बैठक-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तीन दिसम्बर शुक्रवार को हवालबाग विकासखंड के खूंट में प्रस्तावित जनसभा को लेकर अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी की अध्यक्षता में आज जिला कांंग्रेस कार्यालय में एक तैयारी बैठक की।बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि तीन दिसम्बर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत खूंट पहुंचकर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।उन्होंने सभी कांंग्रेसजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री के विचारों को सुनने के लिए प्रातः 11 बजे खूंट पहुंचेंगें।तत्पश्चात् पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने विगत दिनों कांंग्रेस में शामिल हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,समाजसेवी एवं वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम गुरूरानी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,प्रकाश रावत एवं घनश्याम गुरूरानी के कांंग्रेस में शामिल होने से कांंग्रेस को बेहद मजबूती मिलेगी।तैयारी बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,डा०मनोज कुमार जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,प्रकाश रावत,तारू तिवारी,पूर्व सभाषद किशनलाल,रमेश चन्द्र काण्डपाल,घनश्याम गुरूरानी,जैबुलनिशा अन्सारी,संजय दुर्गापाल, महेश चन्द्र आर्या,मंजू काण्डपाल,व्यापक मण्डल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,गिरधर सिंह रौतेला, एन०डी०पाण्डेय,सतीश पाण्डेय,हिमांशु काण्डपाल,चन्दन कनवाल,गीता मेहरा,हेम जोशी,हेम सती,प्रदीप कुमार आर्या,अम्बीराम आर्या आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार