डिजिटल अरेस्ट कर सरकारी स्कूल की शिक्षिका से 1.72 लाख की ठगी
अल्मोड़ा। वीडियो कॉल में डरा धमकाकर फ्रॉड कॉल के माध्यम से जालसाजों ने सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ठगी कर दी। बदमाशों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने, समन भेजने, नौकरी से सस्पेंड करने का डर दिखाकर शिक्षिका को धमकाया गया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीखेत कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। और उन्हें समन जारी करने की बात कही गई। साइबर ठगों ने महिला शिक्षिका से कहा कि उसके आधार कार्ड से दिल्ली में एक नंबर लिया गया है।
जिस नंबर से कई लड़कियों को हैरेसमेंट मैसेज भेजे जा रहे है। महिला से दिल्ली आने के लिए कहा गया। साथ ही महिला को आधार कार्ड से उसके नाम से एक बैंक के खाते से मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने व संबंधित खाते में मानव तस्करी कर रुपये आने की बात कही गई। जिसका केस सीबीआई के पास होना बताकर महिला को कई घंटे वीडियो कॉल की गई। शिक्षिका को नौकरी से निलंबित का भी डर दिखाया गया। महिला शिक्षिका ने तहरीर में यह भी बताया कि बदमाशों ने उसे फोन कॉल के माध्यम से डरा धमकाकर व दबाव बनाकर 2 सितंबर को उसके खाते से 1,71,906 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। महिला ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उसके रुपये वापस दिलाने की मांग की है। एसएचओ कोतवाली रानीखेत अशोक धनखड़ ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार