ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में ‘हिल मैराथन 2.0 -माइल्स फॉर स्माइल्स’ का भव्य आयोजन, देश-विदेश के धावकों ने दिखाई दमखम
भीमताल, 5 अप्रैल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर में रविवार को ‘हिल मैराथन 2.0 – माइल्स फॉर स्माइल्स’ का भव्य आयोजन किया गया। पहाड़ियों पर छाए बादलों और सुहावने मौसम के बीच शुरू हुए इस एथलेटिक आयोजन में देश-विदेश से आए प्रतिभागियों के साथ सेना, वायुसेना, एनसीसी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन का शुभारंभ सुबह 6 बजे परिसर निदेशक द्वारा 21 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद सुबह 7 बजे भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने 5 किमी दौड़ को रवाना किया, जबकि ‘रन फॉर फन’ श्रेणी की शुरुआत क्षेत्रीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी भाकुनी ने की।
सुंदर पहाड़ी मार्गों पर रंग-बिरंगी टी-शर्ट्स में दौड़ते धावकों ने पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र को उत्साह से भर दिया। मार्ग पर घुड़सवारों और बाइक राइडर्स ने मैराथन के झंडे लहराते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
यह आयोजन ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष कमल घनशाला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
करीब पांच लाख रुपये की कुल पुरस्कार राशि वाली इस मैराथन में 21 किमी ओपन, 21 किमी वेटरन्स, 5 किमी स्कूल वर्ग, 5 किमी ग्राफिक एरा छात्र वर्ग तथा 2 किमी ‘रन फॉर फन’ श्रेणियां शामिल रहीं। सभी वर्गों में पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए समान पुरस्कार राशि (अधिकतम ₹72 हजार) निर्धारित की गई। सभी प्रतिभागियों को मैराथन मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता परिणाम
21 किमी ओपन पुरुष वर्ग में केन्या के एसमंड चेपक्वोनी प्रथम, भारतीय सेना के बिपिन जोशी द्वितीय और फारूक चौधरी तृतीय रहे। महिला वर्ग में अंजली ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अर्पिता सैनी द्वितीय और उषा थ्वाल तृतीय रहीं।
21 किमी वेटरन्स पुरुष वर्ग में समीर कोल्या, घनश्याम पांडे और नंदन सिंह विजेता रहे। महिला वर्ग में कृष्णा चौहान प्रथम, दुर्गा पिरसाली द्वितीय और नीमा भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं।
5 किमी स्कूल बालक वर्ग में पुष्कर चंद प्रथम, हर्षित यादव द्वितीय और महेंद्र सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दीपा नेगी द्वितीय और उषा भंडारी तृतीय रहीं।
5 किमी ग्राफिक एरा छात्र वर्ग में लवकेश सिंह, रोहित सिंह और प्रथमेेश मेहरा शीर्ष तीन स्थानों पर रहे। छात्रा वर्ग में प्रिया मेहरा प्रथम, अंशिका मेहता द्वितीय और तन्नू चंदोला तृतीय रहीं।
‘रन फॉर फन’ श्रेणी में मोहन आर्य, मोहित सिंह और बबीता बिष्ट को लॉटरी के माध्यम से विजेता चुना गया।
मैराथन के दौरान प्रतिभागियों के लिए प्री-इवेंट वार्म-अप और ज़ुम्बा सत्र आयोजित किए गए। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई। खुले एम्फीथिएटर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक गतिविधियों ने आयोजन को उत्सव में बदल दिया। इको क्लब के सदस्यों ने पूरे मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर ने इस आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, खेल भावना और जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई मिसाल कायम की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल