हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती पर भव्य कार्यक्रम -दुग्ध उत्पादकों को मिला प्रोत्साहन
नैनीताल/लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके जनसेवा के आदर्शों को याद किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल क्लब में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस दौरान दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला योजना के तहत 3500 किटों का वितरण किया गया। साथ ही 78 लाभार्थियों को कुल 1 लाख 17 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक भी वितरित किए गए। विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा जननायक बताया। विधायक सरिता आर्या ने ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों से पशुओं की सुरक्षा को लेकर पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी।
अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि प्रदेश में दूध के मूल्य में पिछले 18 महीनों में 13 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के हित में बड़ा कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से डेयरी क्षेत्र को मजबूती मिल रही है। साइलेज और दुग्ध प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और दुग्ध उत्पादन को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल