नाबालिग का अपहरण कर रचाई जबरन शादी -विरोध पर परिवार पर हमला—पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के बगवाड़ा में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरन शादी कराने का गंभीर मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मूल रूप से खानपुर बस्ती, बिलासपुर (यूपी) निवासी सोमपाल के अनुसार उनकी 15 वर्षीय पुत्री बगवाड़ा में अपनी नानी के घर रहकर रामनगर मलसी स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती है। 23 अप्रैल को वह स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि बगवाड़ा निवासी शिवा साहनी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


आरोप है कि उसी रात करीब 1 बजे शिवा साहनी के परिजनों—मां शकीना, दादी चम्पा देवी, बुआ सीमा और चाची—ने मिलकर नाबालिग की जबरन मांग भरवा दी और उसे अपने घर में रख लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


जब पीड़िता के पिता ने इस अवैध शादी का विरोध किया और पुलिस बुलाने की बात कही, तो आरोपी पक्ष ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा की मामी को बुरी तरह पीटा गया और उनके कपड़े फाड़ दिए गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण, जबरन विवाह और मारपीट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119