सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य प्रशिक्षण शिविर -150 राज्य पुरस्कार विजेता छात्र-छात्राएं और मार्गदर्शक सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/काठगोदाम। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जनपद नैनीताल द्वारा सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम में बेसिक, एडवांस तथा कब-बुलबुल प्रशिक्षण शिविर का भव्य, अनुशासित एवं सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर को सुदृढ़ प्रशिक्षण प्रदान कर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा-भावना, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों का विकास करना रहा।


शिविर के बेसिक कोर्स में 55 स्काउट मास्टर और 59 गाइड कैप्टन ने भाग लिया, जबकि एडवांस कोर्स में 13 स्काउट मास्टर और 13 गाइड कैप्टन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त कब-बुलबुल प्रशिक्षण में 17 कब मास्टर और 15 फ्लॉक लीडर ने सहभागिता कर विशेष प्रशिक्षण हासिल किया। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति से शिविर का वातावरण अत्यंत अनुशासित, ऊर्जावान एवं प्रेरणादायक बना रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


इस अवसर पर वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में जनपद स्तर से चयनित लगभग 150 राज्य पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही इन विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उपस्थित सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का केंद्र रहा।


राज्य पुरस्कार वितरण एवं प्रशस्ति पत्र समारोह के मुख्य अतिथि जिला मुख्यायुक्त एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.आर. जायसवाल रहे। कार्यक्रम में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) आर.एस. नेगी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) रेवती बिष्ट, विंध्येश गुप्ता तथा सेंट पॉल्स स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार एवं मिताली इरेक्शन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में स्काउट-गाइड आंदोलन को विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास एवं सामाजिक जिम्मेदारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज


कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला अध्यक्ष नरेंद्र साह, जिला सचिव आर.एस. जीना, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) चंद्र लाल, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सीमा सेन, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर (स्काउट) एम.एस. सैनी, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर (गाइड) पुष्पा दरम्वाल तथा जिला स्काउट मास्टर कमलेश सती का विशेष सहयोग रहा।


शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों सरिता सामंत, अनुराधा पांडे, जीतपाल कठैत, टी.पी.एस. गंगवार, विजय बहादुर सिंह, सुशीला जोशी, संतोष जोशी, भुवन सुठा, माया आर्या एवं लीला जोशी ने विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान ध्वज शिष्टाचार, बी-पी-6, प्राथमिक चिकित्सा, मैपिंग, आपदा प्रबंधन, संगठनात्मक गतिविधियां एवं अनुशासन पर विशेष बल दिया गया। व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा


आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर और सम्मान समारोह स्काउट-गाइड आंदोलन को नई मजबूती प्रदान करते हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिभागियों और शिक्षकों ने शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119