ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में AWS JAM 2026 का भव्य आयोजन -480 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में अमेज़न वेब सर्विसेज़ (AWS) के सहयोग से मंगलवार को AWS JAM 2026 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस गेम-आधारित क्लाउड कंप्यूटिंग प्रतियोगिता में देशभर से 480 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। भीमताल कैंपस में आयोजित यह पहला AWS JAM रहा, जो विश्वविद्यालय की उद्योग-उन्मुख तकनीकी शिक्षा और वैश्विक तकनीकी मंचों से जुड़ाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व में किया गया, जो अकादमिक उत्कृष्टता और उद्योग-संस्थागत समन्वय के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें भीमताल कैंपस के निदेशक ने AWS के ग्लोबल डिलीवरी रेडीनेस टेक्निकल लीड श्री रोहित शर्मा एवं सॉल्यूशन आर्किटेक्ट श्री अर्पित चौधरी का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस संकाय सदस्य एवं इंडस्ट्री-अकैडमिया लीड श्री तेजस्वी घनशाला ने की।


अपने संबोधन में श्री रोहित शर्मा ने छात्रों को तकनीकी अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में प्रमाणपत्रों के साथ व्यावहारिक कौशल का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने AWS Skill Builder प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AWS JAM “Play, Learn और Validate” की अवधारणा पर आधारित है, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक समस्याओं पर काम करने का अनुभव मिलता है। उन्होंने डेटा एनालिटिक्स, जेनरेटिव एआई और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्रों में बढ़ती संभावनाओं पर भी विस्तार से जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने AWS ग्राहकों द्वारा सामना की जाने वाली वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित छह तकनीकी चुनौतियों का समाधान किया। ये चुनौतियां क्लाउड सुरक्षा, डेटाबेस प्रबंधन, स्टैटिक वेबसाइट डिप्लॉयमेंट और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित थीं। ‘रेस-टू-सॉल्व’ प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लाइव लीडरबोर्ड के माध्यम से अपनी प्रगति पर नजर रखी।
पूरे आयोजन के दौरान AWS विशेषज्ञों और मेंटर्स ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष दस प्रतिभागियों को कुल ₹50,000 की नकद पुरस्कार राशि और सम्मान प्रदान किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


समापन अवसर पर कैंपस निदेशक ने कहा कि केवल विजेता ही नहीं, बल्कि सभी प्रतिभागी इस आयोजन के माध्यम से उद्योग-स्तरीय ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव अर्जित कर वास्तविक विजेता बने हैं। उन्होंने छात्रों को AWS Skill Builder जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से निरंतर सीखते रहने और अपनी जिज्ञासा को उपलब्धियों में बदलने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119