ग्राफिक एरा भीमताल में रक्तदान को लेकर दिखा उत्साह, 150 यूनिट रक्त एकत्र
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस की एनएसएस इकाई एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 150 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अभियान के दौरान 600 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों और आशंकाओं को दूर करते हुए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

शिविर का शुभारंभ कुमाऊं क्षेत्र के पूर्व एनएसएस समन्वयक एवं वरिष्ठ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एल.एम. पांडेय तथा कुमाऊं क्षेत्र के एनएसएस जिला समन्वयक प्रो. जे.एस. नेगी ने किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विश्वविद्यालय समुदाय से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
हल्द्वानी सिटी ब्लड सेंटर एवं सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी की मेडिकल टीमों ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न कराई। रक्तदान से पूर्व आवश्यक पांच चिकित्सकीय जांच की गईं। जांच के बाद 200 लोग रक्तदान के लिए चिकित्सकीय रूप से योग्य पाए गए, जिनमें से 150 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
भीमताल कैंपस के निदेशक ने स्वयं रक्तदान कर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। शिक्षकों, विद्यार्थियों, ड्राइवरों, कंडक्टरों और मेंटेनेंस स्टाफ ने रक्तदान के साथ ही शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। शिविर में हुई सामूहिक भागीदारी ने विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सामने रखा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-उपनल कर्मचारियों को फिर इंतजार -हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब के लिए दिया समय
दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने जताया मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का आभार
Uttarakhand-अवैध चिकित्सकों के खिलाफ चलेगा सघन अभियान -रोजाना देनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट