खेत में मिला सिडकुल कर्मचारी का खून से लथपथ शव -सिर कुचलकर हत्या की आशंका

खबर शेयर करें 👉

सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत में एक युवक का खून से सना शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत राजवीर (45) पुत्र अमर सिंह, निवासी धामपुर, जिला बिजनौर के रूप में हुई है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से बेरहमी से वार किए गए हैं। घटनास्थल से शराब की बोतल और एक हथौड़ी बरामद होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस हत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।


बताया जा रहा है कि राजवीर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी बिजनौर में रहती है, जबकि बेटा हरिद्वार में उसके साथ रह रहा था। बेटी की पहले ही शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए, वहीं घर में मातम पसर गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


पुलिस के अनुसार, मृतक ने रविवार को अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। अब पुलिस उसी कड़ी को जोड़ते हुए उसके साथियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और अंतिम कॉल करने वालों से भी संपर्क किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
दिनदहाड़े खेत में हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119