ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीएससी नर्सिंग के नए बैच का आगाज
–60 सीटों पर प्रवेश पूर्ण, तीन अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने बढ़ाया वैश्विक रंग
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर स्थित कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग 2026 बैच के लिए पांच दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी 60 सीटों पर प्रवेश पूर्ण होने के साथ नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। बैच में तीन अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी भी शामिल हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत ईआरपी पंजीकरण के बाद उद्घाटन समारोह, दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत संबोधन से हुई। परिसर निदेशक ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना के साथ नर्सिंग शिक्षा की यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य प्रो. हंसी नेगी ने विद्यार्थियों को चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यावहारिक दक्षता और मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
पांच दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच परिचय बढ़ाने के लिए विभिन्न संवादात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को बीएससी नर्सिंग के शैक्षणिक ढांचे, इंडियन नर्सिंग काउंसिल और स्टेट नर्सिंग काउंसिल के मानकों, उपस्थिति, अनुशासन तथा पेशेवर व्यवहार की जानकारी दी गई।
व्यावहारिक शिक्षा पर विशेष जोर
कार्यक्रम में व्यावहारिक प्रशिक्षण को विशेष महत्व दिया गया। विद्यार्थियों को नर्सिंग लैब, सिमुलेशन और कौशल प्रशिक्षण सुविधाओं से परिचित कराया गया। साथ ही क्लीनिकल पोस्टिंग और इंटर्नशिप की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को क्रिटिकल केयर, सामुदायिक स्वास्थ्य, शिक्षा, शोध, प्रशासन, उद्यमिता और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों से भी अवगत कराया गया।
कैंपस की सुविधाओं और क्लबों से कराया परिचित
कैंपस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, छात्रावास और खेल सुविधाओं सहित विभिन्न संसाधनों की जानकारी ली। उन्हें संगीत, योग, नृत्य, फोटोग्राफी, कला, संपादकीय गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विश्वविद्यालय के विभिन्न क्लबों के बारे में भी बताया गया। सेंटर फॉर कुमाऊं कल्चर एंड हेरिटेज और वर्ड व्हिम्स क्लब की गतिविधियों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई।
अभिभावकों के साथ हुआ विशेष संवाद
कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद, भावनात्मक सहयोग और शैक्षणिक अपेक्षाओं जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों, अभिभावकों और विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों के बीच हाई-टी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
पांच दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम के समापन तक विद्यार्थियों की शुरुआती झिझक आत्मविश्वास और उत्साह में बदल गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय और नर्सिंग शिक्षा की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ ही ज्ञान, कौशल, अनुशासन, संवेदना और सेवा भावना के साथ जिम्मेदार नर्सिंग पेशेवर बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ाने का अवसर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती : उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
uttarakhand-कारोबार के नाम पर पत्नी से 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप -पति समेत तीन पर मुकदमा
uttarakhand-रास्ता भटककर भारत पहुंचे नेपाली नाबालिग भाई -पुलिस ने कराया परिजनों से मिलाने का इंतजाम