uttarakhand-उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती : उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी/टिहरी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में रविवार देर रात भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज भूकंप दर्ज किया गया, जबकि टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का हल्का झटका महसूस हुआ। दोनों जिलों में फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

उत्तरकाशी में भूकंप का झटका यमुना घाटी और गंगा घाटी समेत कई इलाकों में महसूस किया गया। झटका तेज होने के कारण कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर भूकंप की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, नशे में धुत पति ने पत्नी को गोली मारी, मौत

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप का झटका देर रात करीब 1:21 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.2 रही और इसका केंद्र उत्तरकाशी जिले में था। भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई। इसका केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के समीप राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

टिहरी में भी महसूस हुए झटके

वहीं, टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 2.0 दर्ज की गई और इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर रही। कम तीव्रता के इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बैंक में पूर्व सैनिक के 50 हजार रुपये पार -दो संदिग्ध महिलाएं सीसीटीवी में कैद

प्रशासन ने दोनों जिलों में स्थिति पर नजर बनाए रखी है। फिलहाल कहीं से भी भवन क्षति, जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119