गांव-गांव पहुंचेगी ग्राफिक एरा की मुहिम -युवाओं को मिलेगा रोजगार और रिसर्च का मंच
हल्द्वानी। ग्राफ कैमरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर ने ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) किए हैं। विश्वविद्यालय के सोशल आउटरीच सेल द्वारा यह पहल समाज, शिक्षा और शोध को एक साथ जोड़ने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
विश्वविद्यालय ने मार्गशाला फाउंडेशन तथा आरोही सोसाइटी के साथ सहयोग शुरू किया है। इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों को ग्रामीण विकास, उद्यमिता, सामाजिक जागरूकता, रिसर्च और फील्डवर्क से सीधे जोड़ा जाएगा।
मार्गशाला फाउंडेशन के साथ हुए समझौते के अंतर्गत स्थानीय आजीविका जागरूकता कार्यशालाएं, डिजाइन थिंकिंग, प्रोटोटाइपिंग हैकाथॉन और युवाओं में उद्यमिता विकास से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को उत्तराखंड की स्थानीय अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और माइक्रो-एंटरप्राइज मॉडल्स की व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी।
वहीं आरोही सोसाइटी के साथ हुए एमओयू के तहत छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों में इंटर्नशिप, फील्ड रिसर्च, सामुदायिक विकास परियोजनाओं और सामाजिक जागरूकता अभियानों में काम करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और ग्रामीण आजीविका जैसे विषयों पर संयुक्त कार्यशालाएं, सेमिनार और शोध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस तरह की साझेदारियां विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और जमीनी अनुभव भी प्रदान करेंगी।
हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. मनोज लोहानी के नेतृत्व में सोशल आउटरीच सेल के सदस्य डॉ. बीना नारायण त्रिपाठी, डॉ. राम सुंदर शर्मा, सुश्री माहेक गर्ग, श्री योगेश भट्ट और सुश्री मेघा जोशी लगातार समाज कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल