नहर किनारे सड़क पर कब्जे का खेल बेनकाब!-स्टोन क्रेशर की दीवार से बरसों से बंद पड़ा रास्ता, अब गरजे ग्रामीण — “अवैध कब्जा हटाओ, सड़क खोलो”

खबर शेयर करें 👉


मोटाहल्दू (नैनीताल)। हल्द्वानी के मोतीनगर क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़े नहर किनारे सड़क मार्ग को लेकर अब ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। जमरानी नहर परियोजना के बीच इस रास्ते को दोबारा खोलने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन पर दबाव बढ़ाते हुए साफ चेतावनी दी है कि यदि अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


ग्रामीणों के अनुसार मोतीनगर स्थित हिमालय ग्रिट के आगे नहर किनारे लगभग 5.30 मीटर चौड़ा रास्ता वर्षों पहले बंद कर दिया गया था। आरोप है कि पूर्व में संचालित हिंदुस्तान स्टोन क्रेशर द्वारा यहां दीवार खड़ी कर दी गई, जिसके कारण तीनपानी से आने वाली नहर किनारे सड़क मोतीनगर तक पहुंचकर बंद हो गई, जबकि क्रेशर क्षेत्र के बाद सड़क आज भी पहले की तरह बेरी पड़ाव से जमरानी नहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी ने प्रशासन के सामने कहा कि यह रास्ता जनता का था, जिसे स्टोन क्रेशर द्वारा अवैध रूप से बंद किया गया। उन्होंने कहा कि बरसों से लोग इस सड़क को खुलवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब जमरानी नहर परियोजना के चलते इसकी जरूरत और बढ़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


समाजसेवी नंदकिशोर पढालनी ने भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाते हुए कहा कि जनता को उनका हक मिलना ही चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खुलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और आवाजाही आसान होगी।


मौके पर एसडीएम रेखा कोहली, जमरानी नहर परियोजना के अधिकारी, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, बाला दत्त लोशाली, नंदकिशोर पढालनी, बहादुर सिंह जग्गी, गुलाब सिंह भंडारी, लक्ष्मी दत्त भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्या नेहा ओडिजा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


एसडीएम रेखा कोहली ने कहा कि सिंचाई विभाग, जमरानी विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम दोबारा सर्वे करेगी। यदि जांच में स्टोन क्रेशर द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया तो दीवार तोड़ी जाएगी और रास्ता दोबारा खोला जाएगा। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119