रातों-रात लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी -मामा के घर से अचानक गायब होने पर मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

जानकारी के अनुसार के मानपुर रोड क्षेत्र में अपने मामा के घर रह रही किशोरी मूल रूप से की निवासी है। उसकी मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री पिछले दो वर्षों से मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

बताया गया कि 16 मई की रात करीब 10 बजे किशोरी बिना किसी को बताए अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही संभावित स्थानों पर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119