जंगली सुअर को सामने देख घबराकर गिरे लाइनमैन, घायल
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। अपने घर च्यूनी से भतरौंजखान आते समय रास्ते में जंगली सुअर की आहट से बिजली के लाइनमैन बालकृष्ण पंत पुत्र अम्बादत्त पंत उम्र -40 वर्ष सुबह के समय लगभग 11 बजे जंगली सुवर को आमने -सामने देख कर अचानक नीचे गिर गये,और गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायल को स्थानीय व परिजनों ने 108 वाहन के माध्यम से अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र भतरौंजखान पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत को देखते हुए रानीखेत राजकीय चिकित्सालय में भेज दिया। ज्ञात हुआ है कि उनके कंधे व कमर में काफी चोट पहुँची है। लगातार क्षेत्र में जंगली सुवरों का आतंक छाया हुआ है,लोग काफी भयभीत है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप -कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश
सांसद अजय भट्ट ने मोहान से चौखुटिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग