चारधाम में आस्था का महासैलाब : 34 दिन में 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, एक दिन में रिकॉर्ड 89 हजार ने किए दर्शन
देहरादून। चारधाम यात्रा में इस बार आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, हालांकि व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 89 हजार 079 तीर्थयात्रियों ने चारधामों में दर्शन किए। वहीं कुल श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है। अकेले केदारनाथ धाम में अब तक 7 लाख 82 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित यात्रा को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम खराब होने की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी न रहे।
धामी सरकार के यात्रा प्रबंधन के चलते इस वर्ष चारधाम यात्रा में लगातार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को हुआ था और 22 मई तक यानी 34 दिनों में 19 लाख 80 हजार 437 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं।
अब तक केदारनाथ धाम में 7,82,136, बद्रीनाथ में 5,24,218, गंगोत्री में 3,34,265 और यमुनोत्री धाम में 3,39,818 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
शुक्रवार को एक ही दिन में चारों धामों में 89 हजार 079 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें केदारनाथ में सर्वाधिक 30,218 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि बद्रीनाथ में 27,992, यमुनोत्री में 16,201 और गंगोत्री धाम में 14,668 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल