उत्तराखंड…आईफोन से चल रहा था IPL सट्टे का खेल -पुलभट्टा पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उधम सिंह नगर पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलभट्टा और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से दो आईफोन और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगवाकर अवैध कमाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हिमांशु रस्तोगी निवासी इस्लामनगर पहाड़ी कॉलोनी सितारगंज और सौरभ कुमार निवासी कुंवरपुर सिसैया, कोतवाली सितारगंज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो आईफोन और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी युवाओं को तेजी से अपराध की दुनिया की ओर धकेल रही है। जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119