उत्तराखंड…अल्टो कार में चल रहा था चरस का खेल, हल्दूचौड़ पुलिस ने किया भंडाफोड़

खबर शेयर करें 👉

एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार -दो साथी फरार, ड्रग नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार

हल्दूचौड़/लालकुआं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘मिशन ड्रग फ्री देवभूमि’ और ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी नैनीताल एवं हल्दूचौड़ चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.022 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हीरन बाबा मंदिर के पास खैरानी, हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान राम सिंह दानू (31) निवासी इंदिरानगर प्रथम, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1.022 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। चरस की तस्करी में प्रयुक्त यूके-04 एएस-9754 नंबर की काले रंग की ऑल्टो कार को भी सीज कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों दीपक दानू निवासी बिंदुखत्ता और गोपाल नाथ गोस्वामी निवासी हल्दूचौड़ के साथ मिलकर चरस की खरीद-फरोख्त करता था। बिक्री से होने वाले मुनाफे को तीनों आपस में बराबर बांट लेते थे। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी फरार हो गए।

मामले में थाना लालकुआं में मुकदमा संख्या 87/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 में केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक

कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा, अनिल गिरी तथा कुबेर सिंह राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119