उत्तराखंड…380 की जींस पड़ी एक लाख की! -गूगल पर कस्टमर केयर खोजते ही साइबर ठगों ने लगाया बड़ा चूना

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान रिफंड लेने की कोशिश एक महिला को भारी पड़ गई। महज 380 रुपये की जींस वापस करने के प्रयास में वह साइबर ठगों के जाल में फंस गई और उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए गए। मामले में पीड़िता ने मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पीलीकोठी निवासी प्रीति वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने मई के अंतिम सप्ताह में एक नामी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से 380 रुपये की जींस ऑर्डर की थी। 4 जून को पार्सल मिलने के बाद उत्पाद पसंद नहीं आने पर उन्होंने उसे वापस कर रिफंड लेने का फैसला किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

रिफंड प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए प्रीति ने गूगल पर संबंधित कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताया और करीब 17 मिनट तक बातचीत की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा

आरोप है कि बातचीत के दौरान ठग ने विश्वास में लेकर गूगल-पे से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से एक लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। खाते से धनराशि कटने का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हो गई है। साइबर सेल की टीम को जांच सौंपी गई है। संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें और फोन पर किसी भी व्यक्ति के साथ बैंकिंग, यूपीआई या ओटीपी संबंधी जानकारी साझा न करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119