हल्द्वानी को मिला मीडिया हब का तोहफा -धामी आज करेंगे 6.75 करोड़ के हाईटेक मीडिया सेंटर का शिलान्यास

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–कुमाऊं के पत्रकारों को अब नहीं जाना पड़ेगा देहरादून, गेस्ट रूम से लेकर स्टूडियो तक मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हल्द्वानी। सोमवार को हल्द्वानी में कुमाऊं मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास करेंगे। करीब 6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक भवन कुमाऊं के मीडिया जगत के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ने बताया कि यह मीडिया सेंटर पत्रकारों की कर्मस्थली के साथ-साथ विचारों के आदान-प्रदान का प्रमुख केंद्र बनेगा। अभी कुमाऊं मंडल के कई मीडिया संबंधी कार्यों के लिए पत्रकारों को देहरादून जाना पड़ता है, लेकिन भवन बनने के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित हो सकेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

मीडिया सेंटर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, हाई-स्पीड इंटरनेट, लाइब्रेरी, कैंटीन और स्टूडियो जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं मुनस्यारी, बागेश्वर, कपकोट, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम की भी व्यवस्था की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

देहरादून के बाद हल्द्वानी में बनने वाला यह दूसरा बड़ा मीडिया सेंटर होगा। सरकार का दावा है कि इससे कुमाऊं के पत्रकारों को बड़ी राहत मिलेगी और मीडिया से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119