UK…खटीमा में धर्म परिवर्तन का दबाव! पति समेत तीन पर मुकदमा, महिला बोली- “ईसाई धर्म अपनाने से मना किया तो दी जान से मारने की धमकी”

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र से धर्म परिवर्तन के दबाव का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही पति समेत तीन लोगों पर जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

ग्राम दिया निवासी विमलेश राणा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति संदीप सिंह राणा, मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी कमलजीत सिंह पुत्र स्व. मुन्ना सिंह और दान सिंह राणा पुत्र चमन सिंह राणा लगातार उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। महिला का आरोप है कि जब उसने धर्म परिवर्तन से साफ इनकार किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे तथा उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति संदीप सिंह राणा, कमलजीत सिंह और दान सिंह राणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आरोपों की तथ्यात्मक पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्वतंत्रता व्यक्तिगत अधिकार है और किसी भी प्रकार का दबाव या धमकी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकती है। वहीं इस मामले ने खटीमा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119