हल्द्वानी…भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही, स्कूटी वह ई-रिक्शा बहे
हल्द्वानी। भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते सभी नाले पूरी तरह से उफान पर चल रहे हैं। देवखड़ी नाला अपने उफान पर आया तो एक स्विफ्ट कार चालक तेजी से देवखड़ी नाले से गुजरा था, अचानक पानी का बहाव इतना तेज था, कि उसकी कार देवखड़ी नाले में फंस गई और बहने लगी। वहीं बारिश ने इनता कहर बरपाया कि प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में एक स्कूटी और टुकटुक बह गया।
इस दौरान आसपास लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में एक छोटी बच्ची और उसके माता-पिता बैठे थे, इसी बीच देवखड़ी नाले के पास दुकान के एक व्यक्ति और एक महिला मौजूद थे। महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए ने बच्ची को अपने गोद में लेकर सुरक्षित कार से बाहर निकाला। वहीं अन्य लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गए, यदि थोड़ी देर और होती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन और पुलिस लगातार बरसात के दौरान जब नदी नाले उफान पर आते हैं तो उस समय नदी नाले को पार नहीं करने की अपील करता आ रहा है, बावजूद उसके लोग जबरन नदी नाले पार करते हैं और बड़ी घटना को दावत देते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
16 माह से वेतन को तरसे वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी -हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
बैग की दुकान में चल रहा था नशे की दवाओं का कारोबार -एसओजी-पुलिस की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार
ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बिल्ड फॉर इंडिया 2.0 में 24 घंटे तक चला नवाचार का महामुकाबला -420 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
पुलिस ने चार माह तक नहीं लिखी एफआईआर -अदालत के आदेश पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : नैथना देवी मंदिर समिति की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी