हल्द्वानी : तीनपानी खिचड़ी भोग में सैकड़ो लोगों ने खाया प्रसाद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शनिवार को तीनपानी में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

विदित हो कि माघ महीने का विशेष धार्मिक महत्व होता है। मान्यता है कि माघ माह में किए स्नान से पापकर्मों से मुक्ति मिलती है। माघ का पवित्र महीना भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का प्रिय माह है। माघ मास में खिचड़ी, घृत, नमक, हल्दी, गुड़, तिल का दान करने से महाफल प्राप्त होता है। मत्स्य पुराण के एक कथन के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा में जो व्यक्ति ब्राह्मण को ब्रह्मावैवर्तपुराण का दान करता है, उसे ब्रह्म लोक की प्राप्ति होती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सीएचसी हल्दूचौड़ में चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति के संबंध में हाईकोर्ट ने सरकार से दो सप्ताह में मांगा जबाब

शनिवार को देवभूमि ईट सप्लायर व राणा बैंकट हॉल तीनपानी के सौजन्य से भव्य खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, गोपाल सिंह गंगोला, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, मत्स्य सहकारी संघ के निदेशक चंदन सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख तारा सिंह नेगी, पानू सिंह राणा, राहुल सिंह राणा, जेष्ठ प्रमुख अमित नेगी, राहुल सिंह नेगी, समाजसेवी भजन सिंह मेहरा, जीवन सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह राणा, गणेश जोशी, एलडी शर्मा, ललित चंद जोशी, पंकज खत्री, वीरेंद्र सिंह नेगी, रमेश सिंह नेगी, रविंद्र सिंह रेकुनी, बहादुर सिंह, महेश शर्मा, राम प्रसाद सिंह दर्मवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119