हल्द्वानी…युवक का सिर फोड़ा, सात पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। हीरानगर में कुछ लोगों ने एक युवक का सिर फोड़ दिया। उसे एसटीएच में भर्ती किया गया है। पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलपड़ाव निवासी शिवांग केसरवानी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
उनका कहना है कि गुरुवार शाम वह एक दुकान में चाय पी रहा था। इस दौरान आदित्य गुप्ता, सुमित, हर्ष सहित चार अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। लोगों ने एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन