हल्द्वानी: पति की मौत के सदमे से उबर नहीं पाई महिला -फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पति की मौत के बाद से मानसिक तनाव से जूझ रही एक महिला ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले महिला एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।


घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला जब महिला के 15 वर्षीय बेटे ने अपनी मां को फंदे से लटका हुआ देखा। बेटे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


जानकारी के अनुसार मुखानी क्षेत्र के जज फार्म में 43 वर्षीय विमला सती अपने 15 वर्षीय बेटे दक्ष और सास लीला सती के साथ किराए के मकान में रहती थीं। मकान मालिक पिछले कुछ महीनों से शहर से बाहर हैं और उन्होंने पूरे मकान की जिम्मेदारी विमला को सौंप रखी थी।


बताया जा रहा है कि विमला के पति कौशल कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पिछले साल दो जून को उन्होंने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद से ही विमला गहरे सदमे में थीं और मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। परिजनों के अनुसार वह डिप्रेशन की दवाइयां भी ले रही थीं और उन्हें रात में नींद नहीं आती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


बताया गया कि बुधवार रात विमला ने अपने बेटे और सास के साथ खाना खाया। इसके बाद वह बेटे के साथ करीब साढ़े 12 बजे तक टहलती रहीं और फिर सोने के लिए ऊपर अपने कमरे में चली गईं। गुरुवार सुबह जब बेटा उठा तो मां कमरे में नहीं मिली। तलाश करते हुए वह मकान मालिक के कमरे में पहुंचा, जहां उसने मां को फंदे से लटका देखा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में विमला ने लिखा है कि “मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं। अगर जिंदा रही तो पागल हो जाऊंगी, पागल होने से अच्छा है मर जाना। इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं।”


मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119