315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम बरा पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई दिनेश चंद्र भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ बरा फार्म के पास गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेम प्रकाश पुत्र नत्थू लाल निवासी ग्राम बरा बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसका किसी से झगड़ा हो गया था, जिसके चलते वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा साथ रखता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


एसआई दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119