फोन पर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान -दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार नारायण नगर कुसुमखेड़ा निवासी प्रदीप आर्य पेशे से पुताई का काम करता था। वह अपने परिवार और छोटे भाइयों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी इन दिनों मायके गई हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


विगत दिवस प्रदीप की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। प्रदीप ने पत्नी से घर वापस आने को कहा, लेकिन पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। इससे आक्रोशित होकर प्रदीप ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


मृतक प्रदीप के परिवार में उसकी पत्नी, 13 वर्षीय बेटा और पांच साल की बेटी हैं। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119