हाईवे के किनारे मिली युवती की अधजली लाश-लोगों में हड़कंप… जांच में जुटी  पुलिस

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है।  श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है।  फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  युवती की उम्र करीब 20 से 30 साल के बीच लग रही है।


हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव मिला: जानकारी के मुताबिक श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को जब शव पर नजर पड़ी तो सनसनी फैल गई।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी।  हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और अपनी जांच पड़ताल शुरू की।


शव की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा: पुलिस ने सबसे पहले इलाके के लोगों से पूछताछ की और मौके से साक्ष्य एकत्र किए।  पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है।  क्योंकि शव का काफी जला हुआ है।  वहीं हरिद्वार पुलिस की तरफ से जो जानकारी मिलती है, उसके अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद हुआ है।  मृतका की आयु लगभग 20 से 30 वर्ष के मध्य प्रतीत हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


पुलिस की कार्रवाई जारी: पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण द्वारा तत्काल मौका मुआयना किया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।  वर्तमान में मृतका की शिनाख्त की कार्यवाही प्रचलित है।  यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार या नजदीकी पुलिस थाने में तत्काल सूचित करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बीमारी से परेशान सीबीसीआईडी के दरोगा ने फांसी के फंदे से दी जान


पुलिस का बयान: इसके साथ ही एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।  शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।  फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।  

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119